UP E-Padtal Yojana 2025 किसानों की फसलों का होगा डिजिटल सर्वे
up e-padtal yojana 2025 apply online application/ registration form यूपी ई पड़ताल योजना objective and eligibility 2024
UP E-Padtal Yojana 2025
उत्तर प्रदेश के किसानों को लाभ प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा ई पड़ताल योजना शुरू की जा रही है। इस योजना के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि, सब्सिडी और योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए डिजिटल फसल सर्वेक्षण किया जाएगा। E-Padtal Yojana के तहत यदि किसी किसान को नुकसान होता है तो उसे सरकार द्वारा समय पर फसल नुकसान होने पर मुआवजा दिया जा सकेगा। इसके लिए सरकार द्वारा राज्य के किसानों की फसलों का आंकड़ा जुटाया जाएगा। जिससे पता लगाया जा सकेगा कि किस राज्य में कितना रकबा है ताकि किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने पर समय पर किसान भाइयों को मुआवजा दिया जा सके।

up e-padtal yojana 2025
राज्य सरकार द्वारा किसानों की फसलों का डाटा एकत्रित किया जाएगा। जिसके लिए राज्य के किसानों की फसलों की पड़ताल की जाएगी। इसके बाद योजना के माध्यम से सभी आंकड़ों के आधार पर ही किसानों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में किसानों की फसलों की पड़ताल करने के लिए इस योजना के तहत ट्रेनर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी।
Also Read : UP Jansunwai Portal
योजना का नाम | ई पड़ताल योजना |
उद्देश्य | कुदरती आपदाओं में किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान करना |
लाभार्थी | यूपी के किसान भाई |
ऑफिशियल वेबसाइट | जल्द शुरू होगी |
ई पड़ताल योजना का उद्देश्य
यदि किसी कुदरती आपदाओं की वजह से किसानों को सही समय पर उनकी फसल का मुआवजा नहीं मिलता है तो वह आर्थिक कटौती का सामना करता है। इसीलिए योगी सरकार द्वारा ई पड़ताल योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य इन किसानों को बर्बाद हुई फसल का मुआवजा जल्द से जल्द प्रदान करना है। इसी के साथ ही यूपी सरकार को यह भी जानकारी प्राप्त हो जाएगी कि प्रदेश में असल में कितना रकबा है इस हिसाब से प्रदेश सरकार किसानों को अलग-अलग सरकारी योजना हो का लाभ प्रदान करने में भी कारगर साबित होगी।
MSP का मूल्य भी आसानी से होगा निश्चित
ई–पड़ताल योजना उत्तर प्रदेश के लाभ एवं विशेषताएं
- उत्तर प्रदेश में किसानों की फसलों को मौसम से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए ई पड़ताल योजना को शुरू किया जा रहा है।
- इस योजना के माध्यम से सरकार किसानों की आय की आय में वृद्धि, सब्सिडी और योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
- ई पड़ताल योजना के तहत राज्य के किसानों की फसलों का डिजिटल सर्वे किया जाएगा।
- फसलों का डिजिटल सर्वे कार्य इसी खरीफ की फसल से आरंभ हो जाएगा।
- वहीं आगामी रबी एवं जायद की फसलों का भी इसी प्रकार डिजिटल सर्वे हो सकेगा।
- प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को नुकसान होने पर किसानों को जल्दी और आसानी से मुआवजा मिल सकेगा।
- Zकिसानों को अब प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए नुकसान से आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- ई पड़ताल योजना को राज्य सरकार तो चरणों में लागू करेगी।
- इस योजना के पहले चरण में 15 सितंबर से कैंपेन चलाएं जाएंगे।
- पहले चरण में 21 और दूसरे चरण में 54 जिलों का सर्वेक्षण किया जाएगा।
- जिले व तहसील स्तर पर मास्टर ट्रेनर बनाए जाएंगे, जो अन्य ट्रेनर्स को प्रशिक्षित करेंगे।
- इसके लिए एनआईसी ने सभी ट्रेनर की आईडी बना दी है।
- ई पड़ताल योजना के माध्यम से सरकार के पास फसलों का डाटा तो होगा ही साथ ही उनकी आय कैसे बढ़ानी है इसके लिए भी फ्रेमवर्क तैयार किया जाएगा।
- सभी आंकड़ों के आधार पर ही इस योजना के माध्यम से अब किसानों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
- यह आंकड़ा फसलों की MSP निर्धारित करने में भी फायदेमंद होगा।
- ई पड़ताल योजना किसानों की आय में वृद्धि करेगी जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
Also Read : UP Solar Pump Yojana
यूपी ई पड़ताल योजना में पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल यूपी में ही मिल सकता है।
- इस योजना के तहत किसानों को ही पात्रता मिलेगी।
- जिन किसानों की फसल को नुकसान कुदरती आपदाओं की वजह से हुआ है सिर्फ वही किसान का डिजिटल फसल सर्वेक्षण किया जा सकेगा।
ई पड़ताल योजना में आवेदन
जो भी किसान ई पड़ताल योजना में आवेदन कर अपने फसल का मुआवजा प्राप्त करना चाहते हैं उनको हम बता देना चाहते हैं कि उन्हें किसी भी सरकारी कार्यालय पर जाकर ऑफलाइन या फिर किसी तरीके से आवेदन करने की जरूरत नहीं रहेगी क्योंकि सरकार द्वारा जिला स्तर पर जिला मास्टर ट्रेनर्स और तहसील स्तर पर तहसील मास्टर ट्रेनर्स को तैनात किए जाएंगे। जो आपकी फसल बर्बाद हुई है उनका स्थान उनकी फोटो के साथ अन्य जरूरी जानकारी लेंगे। यानी कि किसानों को कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी बदले में ट्रेनर सही उनके खेत पर आकर डिजिटल फसल सर्वेक्षण करेगा।
ट्रेनर्स को मिलेगी लखनऊ में ट्रेनिंग
ई पड़ताल योजना के माध्यम से दो चरणों में होगा सर्वे
सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए रजिस्ट्रेशन करें | यहाँ क्लिक करें |
फेसबुक पेज को लाइक करें (Like on FB) | यहाँ क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिये (Join Telegram Channel) | यहाँ क्लिक करें |
इंस्टाग्राम पर हमें फॉलो करें (Follow Us on Instagram) | यहाँ क्लिक करें |
सहायता/ प्रश्न के लिए ई-मेल करें @ | disha@sarkariyojnaye.com Press CTRL+D to Bookmark this Page for Updates |
अगर आपको UP E-Padtal Yojana से सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है , हमारी टीम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेगी। अगर आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते है ताकि वो भी इस योजना का लाभ उठा सके।