Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2025 Apply Online
rajasthan lado protsahan yojana 2025 apply online application/ registration form eligibility and objective राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना
Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2025
राजस्थान सरकार द्वारा बेटियों को लाभ पहुंचाने के लिए हाल ही में लाडो प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य की गरीब परिवार की बेटियों को 2 लाख के सेविंग बांड से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ बालिका के जन्म से ही दिया जाएगा। राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बालिका के जन्म के बाद छठवीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा व कॉलेज स्तर तक पढ़ाई के लिए सरकार द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी। बालिका को हर कक्षा में श्रेणी के अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

rajasthan lado protsahan yojana 2025 apply online
अब इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब परिवारों में बेटियों का जन्म होगा तो उन परिवारों के लिए बेटियां बोझ नहीं रहेगी। क्योंकि बेटियों का पालन पोषण सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता के माध्यम से किया जा सकेगा। राजस्थान सरकार की यह योजना बेटियों के उज्जवल भविष्य का निर्माण करेगी।
Also Red : Rajasthan Navjaat Suraksha Yojana
योजना का नाम | राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना |
शुरू की गई | भाजपा अध्यक्ष ज्योति नाडा द्वारा |
लाभार्थी | कमजोर परिवार की बेटियां |
उद्देश्य | राज्य में गरीब परिवारों में बेटियों के जन्म और शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना |
लाभ | बालिका के जन्म पर 2 लाख के सेविंग बांड से वित्तीय सहायता |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
लाडो प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य
बेटियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का विवरण
राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बेटियों को आर्थिक सहायता राशि समय-समय पर सरकार द्वारा किस्त के रूप में जारी की जाएगी। कक्षा छठवीं से लेकर 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक सरकार द्वारा बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिसका विवरण नीचे टेबल में दिया गया है। कि बेटियों को कब और कितनी सहायता दी जाएगी।
विवरण | मिलने वाला लाभ |
कक्षा 6 में प्रवेश लेने हेतु | 6000 रुपए |
कक्षा 9 में प्रवेश लेने हेतु | 8,000 रुपए |
कक्षा 10 में प्रवेश लेने हेतु | 10,000 रुपए |
कक्षा 11 में प्रवेश लेने हेतु | 12,000 रुपए |
कक्षा 12 प्रवेश लेने हेतु | 14,000 रुपए |
व्यावसायिक पाठ्यक्रम के पहले एवं अंतिम वर्ष में | 50,000 रुपए |
बेटी की आयु 21 वर्ष पूर्ण होने पर | 1 लाख रुपए |
लाडो प्रोत्साहन योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना को मध्य प्रदेश में संचालित की जा रही लाडली लक्ष्मी योजना की तर्ज पर भाजपा सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
- इस योजना के माध्यम से बेटी के जन्म पर 2 लाख रुपए का सेविंग बांड से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से बेटी के जन्म से लेकर विवाह तक सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- यह वित्तीय सहायता राशि बेटी को पढ़ाई के लिए कई किस्तों में प्रदान की जाएगी।
- लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि बालिका को छठवीं कक्षा से लेकर 21 वर्ष की उम्र तक प्रदान की जाएगी।
- सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि बालिका के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
- लाडो प्रोत्साहन योजना का लाभ राज्य के सभी गरीब, पिछड़े एससी और एसटी वर्ग के परिवारों को मिलेगा।
- इस योजना के माध्यम से कन्या शिक्षा में वृद्धि होगी।
- पात्र कन्याएं आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर होगी और राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में वृद्धि हो सकेगी।
- आर्थिक रूप से पीड़ित परिवारों की बेटियों को शिक्षा की ओर प्रेरित किया जा सकेगा।
- इस योजना के माध्यम से भ्रूण हत्या जैसे अपराध को रोकने और बेटियों को शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।
Also Read : Rajasthan Indira Gandhi Free Smartphone Yojana
राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए पात्रता
- अगर आप अनिवार्य रूप से राजस्थान के स्थाई निवासी है।
- अगर आप गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं तो योजना के पात्र हैं।
- आप एससी, एसटी, एवं पिछड़े वर्ग से ताल्लुक रखते हैं।
- अगर आप बेटी के अभिभावक है तो ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आपके पास योजना के तहत लगने वाले विभिन्न दस्तावेज मौजूद हैं।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड
- शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- माता-पिता का पासपोर्ट साइज फोटो
- बेटी का पासपोर्ट साइज फोटो
लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत कन्या जन्म पर मिलेगा 1 लाख रुपए का सेविंग बॉन्ड
राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन कैसे करें?
सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए रजिस्ट्रेशन करें | यहाँ क्लिक करें |
फेसबुक पेज को लाइक करें (Like on FB) | यहाँ क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिये (Join Telegram Channel) | यहाँ क्लिक करें |
इंस्टाग्राम पर हमें फॉलो करें (Follow Us on Instagram) | यहाँ क्लिक करें |
सहायता/ प्रश्न के लिए ई-मेल करें @ | disha@sarkariyojnaye.com Press CTRL+D to Bookmark this Page for Updates |
अगर आपको राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना से सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है , हमारी टीम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेगी। अगर आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते है ताकि वो भी इस योजना का लाभ उठा सके।