Rajasthan Free Uniform Distribution Scheme 2024
rajasthan free uniform distribution scheme 2024 apply online registration/ application form cm free school dress scheme राजस्थान मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना 2023
Rajasthan Free Uniform Distribution Scheme 2024
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021 के बजट भाषण में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को निशुल्क यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। तत्कालीन शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बैठक लेकर अधिकारियों को इसी सत्र में यूनिफार्म उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए थे। प्रदेश के 64479 सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक के बच्चों को सिली हुई यूनिफॉर्म को लेकर सरकार का बड़ा अपडेट आया है।
राजस्थान सरकार विद्यार्थियो के यूनिफ़ोर्म के लिए कपड़ा देगी, सिलवाने का काम स्कूल मैनेजमेंट कमेटी करेगी। एक विद्यार्थी को 2 यूनिफॉर्म मिलेगी। प्रति विद्यार्थी राजस्थान सरकार अधिकतम 600 रु. खर्च करेगी। छात्रों को हल्की नीले शर्ट व गहरी भूरी/धूसर नेकर/पेंट। छात्राओं को हल्की नीली शर्ट/कुर्ता, गहरी भूरी/धूसर सलवार/स्कर्ट। कक्षा 5वी तक छात्राओं को चुन्नी नहीं। 6 से 8 तक की छात्राओं की गहरा भूरा/धूसर दुपट्टा (चुन्नी)। पांचवीं तक के छात्रों को शर्ट व नेकर, 6 से 8 तक शर्ट व पेंट देने की Free Uniform Yojana बनाई गई है।
Also Read : Rajasthan Mukhyamantri Rajshree Yojana
योजना का नाम | मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना |
लाभ | प्रत्येक छात्र को निःशुल्क यूनिफार्म मिलेगी |
कितने सेट की यूनिफॉर्म दी जाएगी | स्कूल ड्रेस के 2 सेट |
लाभार्थी | राजकीय विद्यालयों में कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्र |
लाभार्थी द्वारा भुगतान की जाने वाली लागत | नि:शुल्क वर्दी दी जाएगी |
विमोचन तिथि | 29 नवंबर 2022 |
राजस्थान सरकार स्कूल नि: शुल्क वर्दी रंग पैटर्न
छात्रों को हल्की नीले शर्ट व गहरी भूरी/धूसर नेकर/पेंट दी जाएगी । छात्राओं को हल्की नीली शर्ट/कुर्ता, गहरी भूरी/धूसर सलवार/स्कर्ट। पांचवीं तक छात्राओं को चुन्नी नहीं। 6 से 8 तक की छात्राओं की गहरा भूरा/धूसर दुपट्टा (चुन्नी)। पांचवीं तक के छात्रों को शर्ट व नेकर, 6 से 8 तक शर्ट व पेंट देने की योजना बनाई गई है । विस्तृत जानकारी जल्द विभाग जारी करेगा।
राजस्थान सरकार फ्री स्कूल ड्रेस योजना लॉन्च
राजस्थान का भविष्य स्वस्थ और शिक्षित हो, इसी सोच और विश्वास के साथ मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने 29 नवंबर 2022 को दो नयी योजनाओं का शुभारम्भ किया। इन दो योजनाओं के नाम हैं:-
- मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना
- मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना
Mukhyamantri Free School Dress Yojana के अंतर्गत राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस के 2 सेट निशुल्क वितरित किये जाएंगे।
Also Read : Rajasthan Anuprati CM Free Coaching Scheme
कक्षा 8वीं तक के 70 लाख छात्रों को सिली हुई यूनिफॉर्म जुलाई में मिलेगी
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बैठक लेकर अधिकारियों को इसी सत्र में यूनिफार्म उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए थे। एक विद्यार्थी को 2 यूनिफॉर्म मिलेगी। प्रति विद्यार्थी सरकार अधिकतम 600 रु. खर्च करेगी। जिसमे दो यूनिफार्म के कपड़े की कीमत ₹425 तय की गई है स्कूल कमेटी को सिलाई की ₹175 दिए जाएंगे ।पहली से 8वीं तक के 70,77,465 बच्चों को यूनिफॉर्म मिलेगी। इनमें 34,81,646 छात्र, 35,95,819 छात्राएं हैं। जयपुर जिले में 3,63,695 बच्चों में 1,75,813 छात्र और 1,87,882 छात्राएं हैं।
जानिए किस कक्षा में कितने बच्चे हैं?
कक्षा | विद्यार्थी |
पहली | 5.95.126 |
दूसरी | 8,08,513 |
तीसरी | 8,30,267 |
चौथी | 8.12.,856 |
पांचवी | 7,92.977 |
छठी | 7.52.010 |
सातवीं | 7.14,467 |
आठवीं | लगभग 7 लाख |
जोधपुर शिक्षा विभाग की डीयू अमृतलाल ने बताया कि सरकार ने जो प्रथम आदेश दिया था उसके बाद किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई है, न ही अभी तक किसी बच्चों के यूनिफॉर्म को लेकर नए आदेश आए हैं, जब भी बजट आएगा तो हम बच्चों को नए यूनिफॉर्म उपलब्ध करवा पाएंगे. विडंबना तो यह है कि लगभग डेढ़ साल बाद भी सरकार यह तय नहीं कर पा रही है कि बच्चों के खातों में पैसा डालवाए जाए या खुद सरकार बच्चों को ड्रेस उपलब्ध कराए. देश के जिन राज्यों में निःशुल्क ड्रेस की व्यवस्था लागू है, वहां का भी सरकार अध्ययन करवा चुकी है.
सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए रजिस्ट्रेशन करें | यहाँ क्लिक करें |
फेसबुक पेज को लाइक करें (Like on FB) | यहाँ क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिये (Join Telegram Channel) | यहाँ क्लिक करें |
इंस्टाग्राम पर हमें फॉलो करें (Follow Us on Instagram) | यहाँ क्लिक करें |
सहायता/ प्रश्न के लिए ई-मेल करें @ | disha@sarkariyojnaye.com Press CTRL+D to Bookmark this Page for Updates |
अगर आपको Rajasthan Free Uniform Distribution Scheme से सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है , हमारी टीम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेगी। अगर आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते है ताकि वो भी इस योजना का लाभ उठा सके।