Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024

jharkhand mukhyamantri maiya samman yojana 2024 apply online application/ registration form झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना eligibility and objective

झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2024

झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा हर महीने 1000 यानी प्रतिवर्ष 12,000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी जो कि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से मिल जाएगी। सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता राशि का उपयोग महिलाएं अपनी आर्थिक जरूरत को पूरा करने के लिए कर सकेंगी। लेकिन राज्य की महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करना होगा।

jharkhand mukhyamantri maiya samman yojana 2024

jharkhand mukhyamantri maiya samman yojana 2024

सरकार द्वारा इस योजना के लिए आधिकारिक पोर्टल लॉन्च किया गया है। जिसकी सहायता से पत्र महिलाएं घर बैठे mmmsy.jharkhand.gov.in Registration कर सकती है आपको बता दें कि इस योजना के तहत राज्य के 48 लाख महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के तहत महिलाओं के उत्साह को देखते हुए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त कर दी गई है इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई थी।

Also Read : Jharkhand Mukhyamantri Kanyadan Yojna

योजना का नाम   मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
संबंधित विभाग महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
उद्देश्य महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर खर्च करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि   1000 रुपए प्रतिमाह
लाभ 45 लाख महिलाओं
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/

मैया सम्मान योजना फॉर्म के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण
  • बैंक पासबुक (प्रथम पृष्ठ की प्रति)
  • स्व-घोषणा पत्र (आवेदक द्वारा विधिवत भरा और हस्ताक्षरित)
  • पति के आधार कार्ड की फोटोकॉपी (यदि लागू हो)
  • विवाह प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी (यदि लागू हो)
  • आयु के प्रमाण के रूप में जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल प्रमाण पत्र

झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभ

  • मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ राज्य की महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रुपए की राशि दी जाएगी यह राशि हर महीने 1000 रुपए की किस्त के रूप में मिलेगी।
  • सरकार द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • इस योजना का लाभ राज्य की 21 साल से लेकर 50 साल की महिलाओं को दिया जाएगा।
  • झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से 48 लाख महिलाओं को लाभांवित किया जाएगा।
  • महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सके।
  • सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली इस आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्राप्त कर महिलाएं सामाजिक व आर्थिक रूप से सक्षम होगी।
  • महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर खर्च करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की इच्छुक महिलाएं ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकती है।
  • ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्राप्त होने से महिलाएं बिना किसी समस्या के घर बैठे आवेदन फॉर्म भर सकती है।
  • यह योजना महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शिविर की समय सीमा

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा आवेदन करने हेतु निर्धारित की गई शिविर की समय सीमा निम्नलिखित सारणी में दी गई है। शिविर का आयोजन पंचायत स्तर पर किया जाएगा।

आवेदन का शुभारंभ 3 अगस्त 2024
आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2024
लाभार्थी सूची जारी होने की तिथि   18 अगस्त 2024
योजना की पहली किस्त जारी होने की तिथि 31 अगस्त 2024

Also Read : Jharkhand Didi Bagia Yojana

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता

  • मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदक को झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए राज्य की ऐसी महिलाएं पात्र होगी जिनकी आयु 21 से 50 वर्ष के बीच है।
  • यदि महिला के परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी या इनकम टैक्स देता है तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
  • महिला के परिवार की वार्षिक का 1 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक का खुद का एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से लिंक हो।
  • ऐसी परिवार की महिलाएं जिनके परिवार में तीन या चार पहिया वाहन हैं इस योजना के पात्र नहीं होगी।

झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन

झारखंड राज्य की जो भी महिलाएं मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहती है तो वह इस योजना का फॉर्म अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र  से निशुल्क प्राप्त कर भरकर पंचायत या ब्लॉक में आयोजित केंद्र में जाकर जमा कर सकती है। इसके अलावा झारखंड सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट भी जारी की गई है। जिस महिला आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना फॉर्म ऑनलाइन भर सकती है जिसके लिए उनके पास CSC ID होना आवश्यक है अगर आपके पास सीएससी आईडी है तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर मंईयां सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकती है।

  • सबसे पहले आपको झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको प्रज्ञा केंद्र लॉग इन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर लॉगिन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

  • इसके बाद आपको साइन इन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपको इंटर आधार का विकल्प मिलेगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपनी आधार संख्या दर्ज कर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन को पूरा करना होगा।
  • बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद आपके सामने आप की आधार से संबंधित सभी जानकारी और आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • साथ ही आपको आवेदन फॉर्म में मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपको रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते है।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन

इस योजना के तहत झारखंड सरकार द्वारा 3 अगस्त 2024 से 15 अगस्त 2024 तक ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से ऑफलाइन आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकती है।

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ग्राम पंचायत या आंगनबाड़ी केंद्र पर लगे कैंप में जाना होगा।
  • कैंप में जाकर आपको मौजूद कर्मचारी से Mukhyamantri Mahila Samman Yojana का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • अब आपको पूरी तरह से आवेदन फॉर्म तैयार करने के बाद एक बार जांच करनी होगी और उसे वापस कैंप के कर्मचारियों के पास जमा कर देना होगा।
  • कैंप के कर्मचारियों द्वारा आपका एक लाइव फोटो लिया जाएगा।
  • इसके बाद आपके आवेदन फॉर्म को ऑनलाइन सबमिट कर दिया जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म के सबमिट होने के बाद आपको एक रसीद दी जाएगी जिसे आपको भविष्य के लिए संभाल कर रखना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकेंगी।

अधिक जानकारी के लिए व्यक्ति टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 ​​पर संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट https://www.jharkhand.gov.in/wcd पर जा सकते हैं।

Click Here to Jharkhand Savitri Bai Phule Kishori Samridhi Yojana

सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए रजिस्ट्रेशन करें यहाँ क्लिक करें
फेसबुक पेज को लाइक करें (Like on FB) यहाँ क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिये (Join Telegram Channel) यहाँ क्लिक करें
इंस्टाग्राम पर हमें फॉलो करें (Follow Us on Instagram) यहाँ क्लिक करें
सहायता/ प्रश्न के लिए ई-मेल करें @ disha@sarkariyojnaye.com

Press CTRL+D to Bookmark this Page for Updates

अगर आपको Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana से सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है , हमारी टीम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेगी। अगर आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते है ताकि वो भी इस योजना का लाभ उठा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *