Har Ghar Amrita Abhiyan | हर घर अमृता अभियान -गिलोय प्लांट फायदे विशेषताएं
har ghar amrita abhiyan 2025 हर घर अमृता अभियान 2024 गिलोय प्लांट अमर उजाला फाउंडेशन amar ujala foundation फायदे विशेषताएं
Har Ghar Amrita Abhiyan 2025-हर घर अमृता अभियान
अमर उजाला फाउंडेशन ने केंद्रीय आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड के साथ मिलकर सदियों से भारतीय औषधि परम्परा के महत्वपूर्ण अंग रहे गिलोय यानि अमृता के पौधे को घरों तक ले जाने का अभियान शुरू किया है।

har ghar amrita abhiyan
पहले चरण में यह अभियान यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व जम्मू कश्मीर में चलाया जा रहा है। स्कूली बच्चो के जरिये इसे घर घर तक पहुँचाया जायेगा। अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में आयुर्वेद केंद्रित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी।
Also Read : UP Private Tubewell Connection Yojana
गिलोय की विशेषताएं
केंद्रीय आयुष मंत्रालय के मुताबिक जो हवा पानी भोजन ले रहे है, वह प्रदूषित होता जा रहा है। कीटनाशकों के बेतहाशा प्रयोग से खाना विषैला होता जा रहा है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती जा रही है। गिलोय हमारी रोग प्रतिरोधक तंत्र को मजबूत करता है। यह बुखार संजीवनी बूटी है। गिलोय बड़ी आसानी से आपके घर का सदाबहार स्वास्थ्य रक्षक बन सकता है। गिलोय की जड़ से लेकर पत्ते तने के उपयोग से कई औषधियां बनती है। लोग इसका उपयोग स्वास्थ्य लाभ की दृष्टि से कैसे कर सकते है, इसके मद्देनजर यह बहुत शुरुआत है। यह पहल लोगों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभदायक होगी। गिलोय के औषधीय गुणों का प्रचार प्रसार करने का भी यह बेहतरीन कदम होगा।
गिलोय के मुख्य फायदे
- अगर किसी को अनीमिया है तो गिलोय के पत्तों का इस्तेमाल करना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा।
- पीलिया के मरीजों के लिए, पेट से जुड़ी सभी बिमारियों, बुखार दूर करने के लिए, कान दर्द के अलावा कुछ लोगों को पैरों में बहुत जलन होती है।
- कुछ ऐसे भी है जिनकी हथेलियां हमेशा गर्म बनी रहती है, ऐसे लोगों के लिए गिलोय बहुत फायदेमंद है जिन लोगों को डॉयबिटीज की बीमारी है, उन्हें गिलोय के रस का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। डॉयबिटीज के मरीजों के लिए यह वरदान है।
- मोटापे से परेशान व्यक्ति को रोजाना गिलोय का सेवन करना चाहिए। एक चम्मच गिलोय के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह शाम लेने से मोटापा दूर हो जाता है।
- डेंगू होने पर भी गिलोय काफी फायदा पहुंचता है। इस दौरान अगर गिलोय के पत्तों का रस नियमित रूप से लिया जाये तो इस बीमारी से जल्द उबरा जा सकता है।
- गिलोय हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
- किसी भी लम्बी व्याधि के बाद हुई दुर्बलता मिटाने में रसायन के तौर पर गिलोय प्रयुक्त होती है।
Click Here to House Building Advance Scheme
सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए रजिस्ट्रेशन करें | यहाँ क्लिक करें |
फेसबुक पेज को लाइक करें (Like on FB) | यहाँ क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिये (Join Telegram Channel) | यहाँ क्लिक करें |
इंस्टाग्राम पर हमें फॉलो करें (Follow Us on Instagram) | यहाँ क्लिक करें |
सहायता/ प्रश्न के लिए ई-मेल करें @ | disha@sarkariyojnaye.com Press CTRL+D to Bookmark this Page for Updates |
अगर आपको हर घर अमृता अभियान से सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है , हमारी टीम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेगी। अगर आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते है ताकि वो भी इस योजना का लाभ उठा सके।