HP Mukhyamantri Van Vistaar Yojana 2025

hp mukhyamantri van vistaar yojana 2025 apply online objective and eligibility registration/ application form for  himachal pradesh van vistar scheme MMVVY एचपी मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना 2024

HP Mukhyamantri Van Vistaar Yojana 2025

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 25 जुलाई 2023 को राज्य सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। ताकि पर्यावरण की सुरक्षा की जा सके। इसलिए इस योजना को जल्द ही पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। HP Mukhyamantri Van Vistar Yojana के माध्यम से राज्य के सभी जिलों में स्थित बंजर चोटियों एवं पहाड़ियों को शामिल करते हुए राज्य में हरित आवरण को बढ़ावा दिया जाएगा। जिसके लिए वृक्षारोपण करके इन्हें पूरी तरह से हरित किया जाएगा।

hp mukhyamantri van vistaar yojana 2025

hp mukhyamantri van vistaar yojana 2025

इसी के साथ तीखी ढलान में भूक्षरण इत्यादि पर भी रोक लगाई जा सकेगी। मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना का कार्यान्वयन करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया है कि मुख्य प्रधान अरणयपाल, वन सह वन बल की प्रमुख की अध्यक्षता में एक कार्यबल का भी गठन किया जाएगा। जो इस योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण किए जाने वाले क्षेत्र का रखरखाव का कार्य करेंगे।

Also Read : Himachal Pradesh Sahara Yojana

योजना का नाममुख्यमंत्री वन विस्तार योजना
शुरू की गईसीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा
योजना की घोषणा25 जुलाई, 2023
उद्देश्यबंजर चोटियों एवं पहाड़ों पर हरित आवरण को बढ़ावा देना
लाभार्थीहिमाचल के नागरिक
आवेदन प्रक्रिया—-
अधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना का उद्देश्य

एचपी सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना का एकमात्र मुख्य मकसद यही है कि प्रदेश में जहां पर भी बंजर चोटियों एवं पहाड़ी विस्तार है वहां पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके उन्हें हरित आवरण से ढक दिया जाए। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत केवल वृक्षारोपण ही नहीं बल्कि इनके रखरखाव के लिए भी कार्य किया जाएगा। जिसके लिए सरकार द्वारा आउट सोर्स पर स्थानीय निवासियों को लाभ प्रदान किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओ को ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सशक्त महिला ऋण योजना शुरू की गई है। जिसमे आवेदक को संपती गिरवी रखने की जरूरत भी नहीं है।

वृक्षारोपण के बाद 7 साल के लिए होगा रख रखाव

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा कैबिनेट बैठक के दौरान इस योजना के संचालन हेतु यह भी सुनिश्चित किया गया है कि इस योजना के माध्यम से राज्य में ना केवल पौधारोपण किया जाएगा बल्कि उनके साथ साथ उनका रखरखाव भी किया जाएगा। जिसके लिए सरकार द्वारा चयनित क्षेत्रों में बंजर चोटियों एवं पहाड़ियों को शामिल किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए आगामी 7 वर्ष के लिए प्लान सुनिश्चित किया है। यानी इस योजना के अंतर्गत जहां भी वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा वहां के स्थानीय निवासियों को भी योजना के अंतर्गत शामिल किया जाएगा। ताकि उन्हें रोजगार दिया जा सके।

Also Read : HP Him Ganga Yojana

मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा Mukhyamantri Van Vistar Yojana को 25 जुलाई 2023 को मंजूरी प्रदान की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में सभी जिलों में स्थित बंजर चोटियों एवं पहाड़ी क्षेत्रों को हरित आवरण में बदलने का कार्य किया जाएगा।
  • यह योजना हिमाचल प्रदेश को हरियाली प्रदान करेगी।
  • Mukhyamantri Van Vistar Yojana के तहत चयनित क्षेत्रों में पौधारोपण तथा रखरखाव का कार्य आउट सोर्स के आधार पर किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से स्थानीय निवासियों को भी रखरखाव कार्य में शामिल किया जाएगा। जिससे राज्य के स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से केवल वृक्षारोपण ही नहीं किया जाएगा। बल्कि पौधारोपण कर उनका रखरखाव भी किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षित होगा। यह योजना भूमि के संरक्षण भूस्खलन से पहाड़ के ढलान की मिट्टी को पत्थरों को खिसकने से रोकने में सहायता करेगी।
  • Mukhyamantri Van Vistar Yojana के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षित रहेगा।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा योजना के संचालन के लिए वन सह वन बल की प्रमुख की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के माध्यम से राज्य में रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। 

HP Mukhyamantri Van Vistar Yojana के लिए पात्रता

  • मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • वृक्षों का रखरखाव करने के लिए स्थानीय लोगों को आउटसोर्स पर रखा जाएगा।  

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के तहत आवेदन कैसे करें ?

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है फिलहाल अभी इस योजना को लागू नहीं किया गया है। लेकिन इस योजना का लाभ प्रदान करने हेतु स्थानीय लोगों को वृक्षों का रखरखाव करने के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखा जाएगा। यानी कि कॉन्टैक्ट बेस पर लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु किसी भी प्रकार की जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया। जैसी सरकार द्वारा इस योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी प्रदान की जाएगी तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकें।
सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए रजिस्ट्रेशन करेंयहाँ क्लिक करें
फेसबुक पेज को लाइक करें (Like on FB)यहाँ क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिये (Join Telegram Channel)यहाँ क्लिक करें
इंस्टाग्राम पर हमें फॉलो करें (Follow Us on Instagram)यहाँ क्लिक करें
सहायता/ प्रश्न के लिए ई-मेल करें @disha@sarkariyojnaye.com

Press CTRL+D to Bookmark this Page for Updates

अगर आपको एचपी मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना से सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है , हमारी टीम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेगी। अगर आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते है ताकि वो भी इस योजना का लाभ उठा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *